बदलता स्वरूप बलरामपुर। मजबूत संगठन से ही जीता जा सकता है चुनाव। चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं की अग्रणी भूमिका होती है। मजबूत संगठन से ही चुनाव जीता जा सकता है। ये बाते सोमवार की देर शाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कही। नगर के टेहरी बाज़ार वार्ड में देवी दयाल तिराहा पर उन्होने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूती से आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेगा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की अगवाई में गठबंधन 70 से अधिक सीटें जीतकर केद्रीय सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठित होकर अभी से जुटने की अपील की। सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने आगामी लोक सभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का बारीकी से प्रशिक्षण करके छूटे साथियों का नाम जुड़वाने के लिए बूथ प्रभारिओ से अपील की। कार्यकर्ताओ को पूर्व जिलाध्यक्ष परशु राम वर्मा, नि जिला उपाध्यक्ष नफीस मेकरानी, महिला सभा की प्रदेश सचिव शबाना खान, अबु लैश ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान मनीष सोनकर, नीलम,करीम, रफीक , नीरज शुक्ल, उमेश चंद्र मिश्र, हरि प्रकाश वर्मा, पवन कुमार, शिव जगत यादव, दलजीत व विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
मजबूत संगठन से ही जीता जा सकता है चुनाव – कुशल तिवारी
बदलता स्वरूप बलरामपुर। मजबूत संगठन से ही जीता जा सकता है चुनाव। चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं की अग्रणी भूमिका होती है। मजबूत संगठन से ही चुनाव जीता जा सकता है। ये बाते सोमवार की देर शाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कही। नगर…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





