,

मगरमच्छ देख ग्रामीणों में अफरा तफरी

बदलता स्वरूप कर्नलगंज, गोंडा। विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम बिराहिमपुर के कुट्टी गांव के पास तालाब में मगरमच्छ दिखाई पड़ा। जिसे देखते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। जिसे लेकर ग्रामीण काफी परेशान दिखे, लोग समस्या के निदान के लिए इधर उधर संपर्क करने लगे। जिसकी सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैलने लगी।…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप कर्नलगंज, गोंडा। विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम बिराहिमपुर के कुट्टी गांव के पास तालाब में मगरमच्छ दिखाई पड़ा। जिसे देखते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। जिसे लेकर ग्रामीण काफी परेशान दिखे, लोग समस्या के निदान के लिए इधर उधर संपर्क करने लगे। जिसकी सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैलने लगी। देखते ही देखते तालाब के किनारे भारी संख्या में लोग एकत्र होने लगे। वहीं मगरमच्छ लोगों को देखकर तालाब में छुपने का प्रयास करने लगा। मगर तालाब स्वच्छ होने की वजह से उसे छिपने के लिए कोई सुरक्षित जगह नही मिल रही थी। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

वन विभाग के कर्मियों ने जाल डलवाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया मगर सफल नही हो सके। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। जिसको लेकर ग्रामीण भयभीत है। वन दरोगा अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया की सूचना मिलने पर तालाब में जाल डलवा कर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया गया। मगर वह जाल फाड़कर निकल गया। उन्होंने बताया की रात्रि के समय वह ग्राम बिराहिमपुर के तालाब से निकलकर रुदौलियां तालाब में पहुंच गया है। जहां उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।