प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग का पुतला दहन

बदलता स्वरूप अयोध्या। सरकार को गुमराह कर मनमानी तरीके से शासन को कर्मचारियों के विषय में गलत सूचना भेज कर कर्मचारियों के हित की अनदेखी करने के कारण नलकूप खंड सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता आलोक कुमार जैन परिकल्पना एवं नियोजन सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग लखनऊ के भ्रष्टाचार तानाशाह मुख्य अभियंता आलोक जैन कर्मचारियों की लंबित पद स्थापनाओं/ प्रोन्नत व अन्य न्याय संगत मांगों के विषय में न तो खुद कुछ कर रहे हैं और न कर्मचारियों की मांग ऊपर शासन तक पहुंचा रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों को शासन तक जो भी सूचनाएं पहुंच रहे हैं वह कर्मचारियों के हित में नहीं है जो काम हुआ ही नहीं है उसको भी उन्होंने शासन को भेज दिया कि यह काम हो चुका है। इन्हीं सब बातों को लेकर मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्मेंट के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार दूबे के नेतृत्व मे संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रमुख अभियन्ता का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।

उन्होने कहा कि अगर हमारी मागें नही मानी गयी तो आन्दोलन जरी रहेगा। न्याय संगत मांगो की पूर्ति हेतु चरणबद्ध आंदोलन कर मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री सहित शासन एवं विभाग को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। संघ की मांगों से संबंधित ज्ञापन एवं आंदोलन के नोटिस के संबंध में विभाग द्वारा मनगढ़ंत आख्या भेेजने से शासन को अवगत कराया गया। इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, अभिजीत सिंह, नित्यानंद सिंह, जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार दूबे, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, राजकुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।