बदलता स्वरूप गोण्डा। लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेई साइनटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के मंडल स्तर पर विजई बाल वैज्ञानिक एवं नवप्रवर्तकों ने प्रतिभाग किया। गोंडा जनपद के नवप्रवर्तक राज कुमार मिश्रा ने प्रथम स्थान एवं राम सजीवन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया, राज कुमार मिश्रा को रू 10,000, राम सजीवन जी को रू 3000 धनराशि देकर विज्ञान एवं प्रोधौगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किया गया। सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अमृत राज सिंह, सूर्य शुक्ला एवं नारायणा पब्लिक स्कूल के सौरभ सिंह, सचिन सिंह के मॉडल की भी बहुत सराहना की गई।
अमृतराज सिंह का मॉडल हाइड्रो लिंक सिटी पर था जबकि सौरभ सिंह ने सोलर ट्रेकिंग सिस्टम पर मॉडल तैयार किया था। साथ ही जिला विज्ञान क्लब की समन्यवक डॉ रेखा शर्मा को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। राजकुमार मिश्रा गोंडा जनपद के परसपुर ब्लाक के पसका क्षेत्र के निवासी हैं। जिन्होंने कबाड़ से बुलेरो गाड़ी उपलब्ध की और उस पर कम लागत में धान कूटने वाली मशीन लगा कर घर घर जाकर धान कूट कर स्वावलंबी बने। वही राम सजीवन ने छुट्टा जानवरों को पकड़ने के लिए एक ऐसा यंत्र बनाया जिससे आसानी से सड़क पर घूमने वाले छुट्टा जानवरों को पकड़कर गौशाला भेजा जा सकता है। जिला विज्ञान क्लब की इस सफलता पर जिला विज्ञान क्लब की अध्यक्ष जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एम.अरुन्मोली, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, सचिव जिला विज्ञान क्लब प्राचार्य लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज रवींद्र कुमार पांडे, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ महामंत्री प्रो जीतेंद्र सिंह, शिक्षकसंघ अध्यक्ष शास्त्री डिग्री कॉलेज प्रो शैलेंद्र नाथ मिश्र, माध्यमिक शिक्षा संघ अध्यक्ष अजीत सिंह एवं शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने नव प्रवर्तको एवं छात्रों को बधाई दी।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal