मां शांति सेवा फाउंडेशन ने बेजुबान जानवरों के प्यास बुझाने लिए स्थापित किया पानी की हौदी
बदलता स्वरूप अयोध्या। मां शांति सेवा फाउंडेशन बेनीगंज के संरक्षक बसंत राम के संयोजन में संरक्षक सदस्य चंद्र प्रकाश चौधरी, कला संस्थान के अध्यक्ष एस बी सागर प्रजापति के नेतृत्व में बेजुबान जानवरों की प्यास बुझाने हेतु स्वदेश कला सेवा संस्थान नाका पर पानी पीने की हौदी स्थापित की। साथ ही संरक्षक बसंत राम ने समाज सेवा के लिए रोटरी मैत्री क्लब की पूर्व अध्यक्ष रत्ना जायसवाल को अयोध्या गौरव सम्मान पत्र से सम्मानित किया। एस बी सागर प्रजापति ने लोगों में जागरूकता के लिए बताया कि पशुओं की सेवा करना मानव धर्म है, हम सभी को मानव धर्म निभाना चाहिए। चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि ईश्वर द्वारा बनाई चीजों एवं प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। संरक्षक बसंत राम ने बताया कि संस्था हर मौसम में बेजुबानों के प्यास बुझाने हेतु लिए पानी की हौदी की जगह चिन्हित कर जहां पर लोग पानी भर सकें वहां पर हौदी स्थापित की जाती है क्योंकि मानव हो या पशु सभी को ठंडी हो या गर्मी प्यास हर मौसम में लगती है। कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिभा यादव दीपक सिंह अंजली वर्मा अरुण यादव आदि लोग उपस्थित रहे।