,

गौहनिया में निर्मित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का विधायक महसी ने किया उदघाटन

बदलता स्वरूप बहराइच। तहसील महसी के ब्लाक फखरपुर की ग्राम पंचायत गौहनिया में रू. 1.20 करोड़ की लागत से निर्मित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का मुख्य अतिथि विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी राकेश कुमार मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी, खण्ड…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप बहराइच। तहसील महसी के ब्लाक फखरपुर की ग्राम पंचायत गौहनिया में रू. 1.20 करोड़ की लागत से निर्मित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का मुख्य अतिथि विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी राकेश कुमार मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महसी डॉ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव, पशु चिकित्साधिकारी फखरपुर सुभाष चन्द्र मौर्य, सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। वृहद गौ संरक्षण केन्द्र के निरीक्षण के पश्चात मुख्य अतिथि ने यहां पर संरक्षित गौवंशों की पूजा की तथा गुड़, फल, चना व हरा चारा खिलाकर गौसेवा की। संरक्षण केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने पर बताया गया कि यहां पर गौवंशों के रहने हेतु 04 पशु शेड, पानी की चन्नी 04 अदद, सबमर्सिबल बोरिंग तथा भूसा गोदाम का निर्माण किया गया। वर्तमान समय में यहां पर 35 गौवंश संरक्षित हैं जिनके लिए लगभग 10 कुण्टल भूसा उपलब्ध है। विधायक श्री सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप संरक्षित गोवंशों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।