,

देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा का उतरौला में सपाईयों ने किया भव्य स्वागत

प्रदेश सचिव अंसार अहमद के नेतृत्व सैकड़ो सपाईयों ने अभिषेक यादव का का स्वागत कर की अगुवानी बदलता स्वरूप बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देश-बनाओ देश-बचाओ समाजवादी साइकिल यात्रा अभिषेक यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी के नेतृत्व में 11 अक्टूबर को बलरामपुर जनपद उतरौला विधानसभा के व्हाइट हाउस…

1 minute

Read Time

प्रदेश सचिव अंसार अहमद के नेतृत्व सैकड़ो सपाईयों ने अभिषेक यादव का का स्वागत कर की अगुवानी

बदलता स्वरूप बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देश-बनाओ देश-बचाओ समाजवादी साइकिल यात्रा अभिषेक यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी के नेतृत्व में 11 अक्टूबर को बलरामपुर जनपद उतरौला विधानसभा के व्हाइट हाउस में रात्रि विश्राम किया था आज 12 अक्टूबर 2023 सुबह 11 बजें अंसार अहमद प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, एजाज मलिक पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी उतरौला के नेतृत्व में सभी साइकल यात्रियों को फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। रामदयाल यादव वरिष्ठ नेता सपा के कार्यालय यादव मार्केट बाबा फक्कड़ दास चौराहा पर पहुंचने पर अभिषेक यादव का फूल मालाओं से स्वागत कर रामदयाल यादव के नेतृत्व में सभी साइकल यात्रियों को भोजन करा कर बलरामपुर विधानसभा के लिए डा एस पी यादव जी पूर्व मंत्री विधायक गैसड़ी, डाक्टर मणिक लाल कश्यप जिला अध्यक्ष सपा ने झंडा दिखा कर साइकिल यात्रा को बलरामपुर विधानसभा के लिए रवाना किया,,, साइकिल यात्रा कार्यक्रम में शामिल रहें माननीय राकेश यादव पूर्व जिला अध्यक्ष युजनसभा, नरसिंह पाल यादव जिला महासचिव सपा, माननीय अब्दुल मसूद खां पूर्व विधायक तुलसीपुर, माननीय अनवर महमूद पूर्व विधायक उतरौला, राम सागर अकेला पूर्व विधायक,ओमकार पटेल प्रदेश सचिव सपा, मलिक एजाज पूर्व प्रत्याशी नगरपालिका उतरौला, अनसार खान प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, बहलोल नियाजी, महेश यादव निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष उतरौला,मनोज यादव, शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा,डा हिना कौसर महिला जिला अध्यक्ष सपा, मोहसिन इदरीश खां पूर्व जिला सचिव सपा मोहम्मद उमर खां पूर्व जिला सचिव सपा विधानसभा के वरिष्ठ नेता विधानसभा के पदाधिकारी गण सम्मानित कार्यकर्ता आदि उतरौला विधानसभा में उपस्थित रहें।