दुर्गा महोत्सव की तैयारी पूरी, आज स्थापति होंगी दुर्गा प्रतिमाएं

बलरामपुर। शारदीय नवरात्रि की तैयारी अन्तिम दौर पर चल रही है। एक ओर दुर्गा पूजा कमेटियों द्वारा पूजा पण्डालों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है वहीं दूसरी ओर दुर्गा प्रतिमा बना रहें कलाकार भी प्रतिमाओं को अन्तिम रूप देनें में जुटें है।
15 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोरो पर है। दुर्गा पूजा कमेंटियों द्वारा भव्य पूजा पण्डालों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। वही मूर्तिकार भी दुर्गा प्रतिमाओं को अन्तिम रूप देने में जुटे है। जिले में कलक्त्ता व बंगाल से आये कलाकारों द्वारा बनायी जा रही मूर्तियों की मांग अधिक परन्तु जिले के कलाकार भी मूर्ति निर्माण में उन्हे कड़ी टक्कर दे रहें है। स्थानीय कलाकार कम लागत में भव्य दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण कर रहें हैं जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा पूजा कमेंटियां अधिक पसन्द कर रही है। नगर क्षेत्र में लगभग 150 दुर्गा प्रतिमायें स्थापित होती है। जिसमें इलेक्ट्रानिक मूर्तियां व माता वैष्णों देवी का दरबार आकर्षण का प्रमुख कंेन्द्र रहता है। मूर्तिकार मानव ने बताया कि वह लगभग 20 वर्षो से जिले में दुर्गा मूर्ति बना रहें हैं शुरू में तो काफी दिक्कत आयी परन्तु लगन व मेंहनत से काम करने के कारण वर्तमान समय में गोण्डा, श्रावस्ती, बहराईच आदि जनपदों से भी लोग मूर्तियां लेने आने लगे है।

इस वर्ष मन्टू पाल नें लगभग 70 दुर्गा प्रतिमाओं के साथ भगवान गणेश व कार्तिकेय की मूर्तियां बनाई है। वहीं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने भी दुर्गा पूजा महोत्सव, दशहरा पर्व को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि जिले के सभी दुर्गा पूजा पंडालो पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वही अधिक भीड वाले मंदिरों व पूजा पंडालों पर एंटी रोमियो सहित सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने जिले वासियों से अपील की है की शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं।