बदलता स्वरूप गोन्डा। मंगलवार को देर शाम ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में अध्यक्ष विमलेश सिंघल के नेतृत्व में एक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मंदिर ट्रस्ट के मंत्री पद पर सेवा कर रहे सुरेश भावसिंहका को श्याम मंदिर ट्रस्ट गोन्डा का नया अध्यक्ष चुना गया इसके अलावा गोविंद जालूका को प्रबन्धक,अनिल मित्तल को कोषाध्यक्ष, अजय अग्रवाल को उप कोषाध्यक्ष,सुशील पचेरिया को मंत्री, आंनद तुलस्यान को उप मंत्री एवं विमलेश सिंघल को आडीटर बनाया गया। इसके अलावा राम मनोहर अग्रवाल महेश सिंघल और सचिन पचेरिया को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। एवं दीन दयाल जैन,सुशील जालान और कमलेश नेवटिया को श्याम मंदिर के नये ट्रस्टी सदस्य बनाया गया। तत्पश्चात मंदिर ट्रस्ट के नये अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका की देख-रेख में मंदिर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों पर निर्णय लिया गया।
जैसे कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हर 3 महीने में होगी, और अगर कोई नया व्यक्ति मंदिर ट्रस्ट का ट्रस्टी सदस्य बनता है तो इसकी जानकारी कार्यकारिणी को होना चाहिए। और मंदिर में सभी जो भी कार्यक्रम कराए जाते हैं उनकी भी जानकारी बाहर रहने वाले ट्रस्टी सदस्यों को भी देने का निर्णय लिया गया है।बैठक के दौरान विजय गोयल, श्याम केडिया, अनिल गर्ग, पंकज मोदी,मोहन लाल अग्रवाल,विजय काबरा , आलोक भावसिंहका अंकित गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
