,

सांसद ने प्रान्त प्रचारक के साथ हाल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

बदलता स्वरूप बहराइच। सांसद निधि योजनान्तर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज माधवपुरी, बहराइच में कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम लि. निर्माण खण्ड-4 द्वारा रू. 24,91,512=00 की लागत से निर्मित होने वाले एक अदद बड़े हाल का प्रान्त प्रचारक, अवध प्रान्त राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ कौशल जी व सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड द्वारा संयुक्त रूप…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप बहराइच। सांसद निधि योजनान्तर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज माधवपुरी, बहराइच में कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम लि. निर्माण खण्ड-4 द्वारा रू. 24,91,512=00 की लागत से निर्मित होने वाले एक अदद बड़े हाल का प्रान्त प्रचारक, अवध प्रान्त राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ कौशल जी व सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियन्ता चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।