बदलता स्वरूप सालपुर बाजार, गोण्डा। समाजवादी पार्टी की देश बनाओ देश बचाओ अभियान के तहत निकाली साइकिल यात्रा में सपा के युवा नेता सूरज सिंह और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में गोंडा शहर से उतरौला रोड पर सैकड़ो लोगों के साथ साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली के दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। धलौनी बाजार में दिलावर खान ने सैकड़ो लोगों के साथ फूलमाला के साथ सपा नेता सूरज सिंह का स्वागत किया। वहीं सालपुर बाजार में जहां एक तरफ रुद्रदेव वर्मा सपा ब्लॉक अध्यक्ष पडरीकृपाल ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ सपा के युवा नेता का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया वहीं दूसरी ओर सत्यम मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोहिया वाहिनी ने भी अपने आवास पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता सूरज सिंह और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। जिसमें मुख्य रूप से खुशी राम वर्मा, शिव चौबे, बबलू तिवारी, अमन वर्मा, अजीत यादव, शुभम तिवारी, शिवम मिश्रा, कस्तूरी यादव के अलावा सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal