बदलता स्वरूप अयोध्या। रामनगरी के राजेन्द्र निवास की अयोध्यास्थ रामलीला को ओर से सुभव्य रामलीला मंचन लीला प्रेमियों-भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लीला मंचन दर्शनार्थ भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या के लीला निपुण कलाकारों द्वारा श्री राम विवाह, कलेवा की मनोहारी लीला का मंचन किया गया। स्वर्ग द्वार राजेंद्र पर हुई रामलीला मंचन में भगवान राम ने धनुष भंग कर माता सीता के साथ विवाह किया। भगवान राम चारों भाइयों संग बारात लेकर जनकपुर पहुंचे यहां महाराज जनक ने बारातियों का स्वागत किया। रामविवाह के बाद रामकेलवा की लीला आकर्षण का केंद्र रही।
कलेवा महोत्सव के अवसर पर कुअंरि कुअंरि कल भांवरि देहीं। नयन लाभु सब सादर लेही। जाइ न बरनि मनोहर जोरी, जो उपमा कुछ कहां सो धोरी… गुंजायमान होता रहा। समिति के पदाधिकारियों द्वारा भगवान राम सहित चारों भाइयों को कलेवा खिलाया गया तो भक्त अपने आराध्य के विवाहोत्सव की लीला का मंचन देखकर भावविभोर हो उठे। रामलीला का शुभारंभ भगवान के स्वरुप की आरती से हुई। समिति के अध्यक्ष महंत श्री वैदेही बल्लभ शरण बावन जी जी मंदिर महाराज के सानिध्य में महंत राम शरण दास रंग महल मंदिर, लक्षमणकिला पीठाधीश्वर महंत मैथली रमण शरण, रंग महल , महंत सत्यदेव दास, राजेश पहलवान, महंत जनार्दन दास, महंत शशिकांत दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, अध्यक्ष राजू लोचन शरण अध्यक्ष डॉक्टर प्रभाकर मिश्रा, संयोजक महंत अवधेश दास जी महाराज बड़ा भक्त महल , श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज,अच्युतानंद पांडे मिंटू राजू अवस्थी, विवेक मिश्रा, बीजेपी, विशाल मिश्रा, बीजेपी,नेता, विनोद,शरण, ने आए अतिथियों सभी का आभार प्रकट किया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal