,

हर वर्ष नवमी को हवन, पूजन, कन्या पूजन व होता है भंडारा-सुनील जायसवाल

अजय श्रीवास्तवबदलता स्वरूप गोंडा। गायत्री ज्ञान मंदिर इमलिया गुरदयाल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के शुभ अवसर पर लगातार 9 दिन तक मां दुर्गा के भक्तों ने हवन पूजन और जप विधि विधान से पूरा किया। आज नवमी के दिन सुबह से ही हवन पूजन कार्यक्रम शुरू होकर दोपहर देर तक…

1 minute

Read Time

अजय श्रीवास्तव
बदलता स्वरूप गोंडा। गायत्री ज्ञान मंदिर इमलिया गुरदयाल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के शुभ अवसर पर लगातार 9 दिन तक मां दुर्गा के भक्तों ने हवन पूजन और जप विधि विधान से पूरा किया। आज नवमी के दिन सुबह से ही हवन पूजन कार्यक्रम शुरू होकर दोपहर देर तक चलता रहा। माता रानी के सैकड़ो भक्तों द्वारा हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें उपस्थित सैकड़ो कन्याओं का पूजन कर, प्रसाद ग्रहण कराया गया। तत्पश्चात भंडारे का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। गायत्री ज्ञान मंदिर के व्यवस्थापक सुनील जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में पूरे वर्ष पूजन और हर रविवार को हवन के साथ-साथ बसंत पंचमी को भव्य कार्यक्रम गीता पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाता है, इसके अलावा गुरु पूर्णिमा चैत्र नवरात्रि शारदीय नवरात्रि अन्य त्योहार पर भी गायत्री ज्ञान मंदिर में कार्यक्रम संपन्न होता रहता है। जिसमें भक्तजन व सैकड़ो गायत्री परिवार के सदस्य कार्यक्रम का हिस्सा होते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक सिंह, राजकुमार गुप्ता, मनीष शर्मा, अवधेश शर्मा, इशांत जायसवाल, उषा जायसवाल, रेखा श्रीवास्तव, नीरजासिंह, सरोज त्रिपाठी, सुनीता गुप्ता, सोना देवी शर्मा के अलावा सैकड़ो भक्त जन उपस्थित रहे।