बदलता स्वरूप गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोंडा नगर द्वारा स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में विजयादशमी उत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
बताते चलें की विजयदशमी का पर्व वर्ष भर में मनाए जाने वाले संघ के 6 उत्सवों में से एक है। इसी दिन 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। गोंडा में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला संघ चालक श्रीमान सिंह ने की। मुख्य वक्ता के रूप में नगर कार्यवाह धर्मेंद्र जी ने कहा कि सभी स्वयं सेवक बंधु अपने भीतर की न्यूनताओं को त्याग कर आपस में संगठित रहें तथा भारत माता की सेवा हेतु अपना सर्वस्व अर्पण करने की इच्छा रखें। इस अवसर पर जिला कार्यवाह अश्विनी कुमार नगर संघ चालक डॉ.आर पी पाठक, जिला प्रचारक आकाश जी, नगर प्रचारक सूरज जी, सेवा भारती जिला अध्यक्ष डॉ.ओंकार पाठक, ज्योति पांडे, बी एन सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, अशोक पांडेय, अवधेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित थे।
आरएसएस का स्थापना दिवस व शस्त्र पूजन संपन्न
बदलता स्वरूप गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोंडा नगर द्वारा स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में विजयादशमी उत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।बताते चलें की विजयदशमी का पर्व वर्ष भर में मनाए जाने वाले संघ के 6 उत्सवों में से एक है। इसी दिन…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





