बदलता स्वरूप गोण्डा। आज पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ द्वारा लखनऊ मंडल के गोंडा में इंजीनियरिंग विभाग के पी वे कार्यालय व आर.ओ.एच. में टोकन मीटिंग कर श्रमिक संघ द्वारा कराई गई उपलब्धि व अन्य मांगों का पत्रक वितरण किया गया, साथ में सभी कर्मचारियों को संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने, बोनस की सीलिंग 18000 व जी.आई.एस. बीमा 15 लाख करने जैसे महत्वपूर्ण मांगों को लेकर दिल्ली में 22 नवंबर 2023 को जंतर मंतर पर कर रहे धरना में सम्मिलित होने के लिए आवाहन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई गोंडा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभान दत्त दुबे, सहायक मंत्री शोभाराम वर्मा, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के सहायक महामंत्री सुनील विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, सहायक मंडल मंत्री संजय प्रताप सिंह, इंजीनियरिंग शाखा अध्यक्ष बीरबल माझी, सहायक मंत्री विनीत कुमार शुक्ला व अन्य कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
22 नवंबर को दिल्ली जाना है, रेल कर्मियों ने भरी हुंकार
बदलता स्वरूप गोण्डा। आज पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ द्वारा लखनऊ मंडल के गोंडा में इंजीनियरिंग विभाग के पी वे कार्यालय व आर.ओ.एच. में टोकन मीटिंग कर श्रमिक संघ द्वारा कराई गई उपलब्धि व अन्य मांगों का पत्रक वितरण किया गया, साथ में सभी कर्मचारियों को संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने, बोनस की सीलिंग 18000…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





