बदलता स्वरूप गोंडा। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया व अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार के दृष्टिगत प्र0नि0/थानाध्यक्षों/महिला आरक्षियों समेत समस्त पुलिस कर्मियों को अराजक तत्वों/उपद्रवियों से निपटने के लिए अश्रु गैस, ग्रेनेड, रबड बुलट, मिर्ची बम, एण्टीराइट गन आदि चलवाकर बलवा ड्रिल का अभ्यास करवाया तथा बलवाईयों से निपटने के बारे में टिप्स भी दिए साथ ही महिला व पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टोलियों से भीड नियंत्रण हेतु अभ्यास करवाया तथा जवानो को फील्डक्राप्ट के बारे में जानकारी देते हुए फील्डक्राप्ट का भी अभ्यास करवाया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
परेड का किया निरीक्षण, लगवाई दौड़
बदलता स्वरूप गोंडा। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





