,

नहीं रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी

बदलता स्वरूप बहराइच। आज जिले के उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के लिए हमेशा तन, मन और धन से भी समर्पित रहने वाले जिला मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता का निधन हो गया, उनका विगत एक सप्ताह से अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में इलाज चल रहा था। आज प्रातः 09:15 बजे उनका निधन हो गया। निधन…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप बहराइच। आज जिले के उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के लिए हमेशा तन, मन और धन से भी समर्पित रहने वाले जिला मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता का निधन हो गया, उनका विगत एक सप्ताह से अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में इलाज चल रहा था। आज प्रातः 09:15 बजे उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। श्री गुप्ता के निधन पर जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार पाठक, जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय, जय सुख लाल मिश्र, भुवनेश्वर पाठक, सुरेश कुमार यादव, अनिल सिंह, नफीस अहमद, प्रदुम्न कुमार पाण्डेय, उदय शंकर त्रिपाठी, मृत्युंजय शुक्ल, आदि शिक्षकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।