बदलता स्वरूप बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में विद्यार्थियों के रचनात्मक व सृजनात्मक विकास के लिए शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रोशनी नंदी अव्वल रहीं। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन व प्रो0 रेखा विश्वकर्मा के संयोजकत्व में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने मन मे उठी भावनाओं को आकार देते हुए विभिन्न प्रकार के कलाकृतियों को साकार रूप दिया। निर्णायक प्रो0 वीणा सिंह,डॉ अल्पना परमार, प्रतिची सिंह व सीमा पाण्डेय ने बीए 3rd सेमेस्टर की रोशनी नंदी व हर्षिता श्रीवास्तव को क्रमशः प्रथम व द्वितीय तथा बीएससी पांचवे सेमेस्टर की हर्षिता पाण्डेय को तृतीय स्थान के लिए चुना। मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संयोजक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ आज़ाद प्रताप सिंह व डॉ विनीत कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में रोशनी रही अव्वल
बदलता स्वरूप बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में विद्यार्थियों के रचनात्मक व सृजनात्मक विकास के लिए शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रोशनी नंदी अव्वल रहीं। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन व प्रो0 रेखा विश्वकर्मा के संयोजकत्व में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





