, ,

भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी राहुल राज रस्तोगी का किया गया भव्य स्वागत

भाजपा कार्यालय पर वोटर चेतना अभियान की बैठक को किया सम्बोधित बदलता स्वरूप बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक बदलावों के क्रम में पूरे प्रदेश नये जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं इसी क्रम में बलरामपुर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राहुल राज रस्तोगी को प्रभारी नियुक्त किया गया है जनपद प्रथम आगमन पर भाजपा…

2 minutes

Read Time

भाजपा कार्यालय पर वोटर चेतना अभियान की बैठक को किया सम्बोधित

बदलता स्वरूप बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक बदलावों के क्रम में पूरे प्रदेश नये जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं इसी क्रम में बलरामपुर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राहुल राज रस्तोगी को प्रभारी नियुक्त किया गया है जनपद प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मॉं पाटेश्वरी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। भाजपा कार्यालय अटल भवन पर उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में वोटर चेतना अभियान की बैठक को संबोधित किया उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वोटर चेतना अभियान हमारे लिए महत्वपूर्ण अभियान है आगामी 25 , 26 दिसम्बर और 2, 3 दिसम्बर को बीएलओ सभी बूथों पर बैठेंगे आप लोग अपने बूथों पर छूटे मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल कराने का कार्य अवश्य करें। जिला बैठक के बाद विधानसभा स्तर पर बैठक करके पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना है इसके पश्चात 24 नवम्बर को शक्ति केंद्र स्तर पर बैठक करना है। 26 नवम्बर को मन की बात सुनने के साथ वोटर लिस्ट का वाचन करना है और यह देखना है कि कौन‌ से मतदाता छूटे है। लोकसभा संयोजक शकंर दयाल पांडे ने अभियान की महत्ता को सभी के समक्ष रखा । भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक बृजेन्द्र तिवारी अभियान की प्रगति को सभी के समक्ष रखा ।

इस दौरान लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडे, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, महिपाल चौधरी, वरिष्ठ नेता अनूप चंद्र गुप्ता, चेयरमैन डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह, वोटर चेतना अभियान संयोजक बृजेन्द्र तिवारी, सह संयोजक संदीप उपाध्याय , जिला महामंत्री वरूण सिंह, विष्णु देव गुप्ता, बिंदु विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, रमेश जायसवाल, रामकरन मिश्रा, डॉ अजय सिंह, शिव‌प्रसाद यादव, डॉ प्रांजल त्रिपाठी, अंकुर गुप्ता, राम प्रसाद सिंह, अवधेश तिवारी, सुनीता मिश्रा, विजय गुप्ता , श्याम मनोहर तिवारी, संदीप वर्मा,दुष्यंत चौधरी, मनोज आर्य, जयंत सिंह धर्मू, अक्षय शुक्ला, अमन बंसल, संतमणि आदि उपस्थित रहे।