बदलता स्वरूप अयोध्या। मां शांति सेवा फाउंडेशन बेनीगंज कार्यालय प्रांगण में संविधान दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर संगीता वर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह, उप निरीक्षक विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार खन्ना, पूर्व सहायक प्रबंधक इंडियन बैंक को अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी, संरक्षक बसंत राम, सदस्य डॉ विनय प्रकाश मौर्य सहित सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ संगीता वर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह ने संविधान पुस्तक एवम संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत संरक्षक बसंत राम ने किया और संस्था के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि सभी ग्रंथो की तरह भारतीय संविधान भी सर्वोपरि है। जनमानस ने अपने दिनचर्या के साथ सामाजिक कार्य कर रहे हैं वह प्रेरणादायक है। ऐसे समाजसेवी गणों को समाज सेवा कार्य हेतु प्रोत्साहन स्वरूप विधान रक्षक सम्मान पत्र सप्रेम भेट कर सम्मानित किया गया, और सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि डॉ संगीता वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हम सभी के लिए सर्वोपरि है संविधान की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है उसके अनुसार हम सबको कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष उप निरीक्षक साधना सिंह ने कहा संविधान न होता तो मैं इस मुकाम पर न होती संविधान सभी के लिए सर्वोपरि है। सामाजिक कार्य की डगर बड़ी कठिन होती है ऐसे में संस्था के संरक्षक बसंत राम अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी के साथ लगी हुई टीम प्रशंसा की पात्र है। मैं संविधान दिवस के अवसर पर देशवासियों और कार्यक्रम आयोजक को शुभकामनाएं देती हूं। अध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि संस्था सामाजिक कार्यों में तत्पर है समाज से जुड़े हुए सम्मानित जनो को समय-समय पर प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया जाता है सम्मान मिलने से समाज के लोगों में भाईचारा प्रेम उत्पन्न होता है ।
संस्था अध्यक्ष नेहा कुमारी संरक्षक बसंत राम सहित सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष को विधान रक्षक सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह स्वरूप व पट्टीका भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनय प्रकाश मौर्य ने किया। सदस्य संतोष कुमार सिंह अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विधान रक्षक सम्मान पत्र से सम्मानित होने वालों में, विवेकानंद पांडे, राजेंद्र दुबे, महेन्द्र कुमार उपाध्याय,सुबोध श्रीवास्तव, विनोद कुमार खन्ना, कवि रामानंद सागर , कवि गया प्रसाद, कवि चंद्रगत भारती श्रीमती श्यामा शर्मा,मोहम्मद अहद, शोभित मिश्रा, मुकेश आनंद, सुरेंद्र उपाध्याय, श्रीमती सुषमा गौतम, इंद्रजीत, विनय प्रकाश मौर्य, स्कंद दास, रूपेश श्रीवास्तव, श्रीमती प्रतिभा यादव, श्याम जी, ताराचंद तन्हा, श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव,श्रीमती आरती देवी आदि शामिल रहे।