बदलता स्वरूप गोंडा। ज़िलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश के क्रम में एसडीएम मनकापुर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों की आज तहसील मनकापुर में सभी सुपरवाइजर और बीएलओ के साथ समीक्षा की गई। जिसमें तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे। समीक्षा में महिलाओं एवं 18-19 वर्ष के मतदाता के फॉर्म अपेक्षित संख्या में प्राप्त ना होने पर नाराज़गी व्यक्त की गई। निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरत रहे पांच बीएलओ का वेतन रोकने हेतु कार्यवाही की गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि दो सुपरवाइजर का भी वेतन रोका गया। इसके पूर्व में 6 बीएलओ का वेतन रोकने की कार्यवाही की गई थी। उसमें से एक बीएलओ के निर्वाचन कार्य के प्रति लगातार उदासीन होने और मीटिंग में भी उपस्थित ना रहने के द्रस्टीगत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही करने हेतु भी पत्राचार किया गया है। उन्होंने बताया है कि सभी सुपरवाइजर और बीएलओ को निर्देशित किया गया कि मंगलवार और बुधवार (28-29 नवम्बर) को विशेष ध्यान देते हुए घर घर सत्यापन कर ख़ासकर महिलाओं एवं 18-19 वर्ष के लोगों के फॉर्म 6 प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करें।
एसडीएम ने सुपरवाइजर एवं बीएलओ से की समीक्षा
बदलता स्वरूप गोंडा। ज़िलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश के क्रम में एसडीएम मनकापुर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों की आज तहसील मनकापुर में सभी सुपरवाइजर और बीएलओ के साथ समीक्षा की गई। जिसमें तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे। समीक्षा में महिलाओं एवं 18-19 वर्ष के…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





