बदलता स्वरूप देवरिया। जायसवाल समाज के कुलदेवता भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन का भव्य जन्मोत्सव समारोह एवं देवरिया के नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह काली मंदिर, देवरिया मे संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव अटल गुप्ता जायसवाल, अजय जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार, फूलचनद जायसवाल, अशोक जायसवाल, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन जायसवाल समाज के जिला महासचिव ऋषिकेश जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के शुरुआत मे ही जायसवाल समाज देवरिया के जिला कमेटी का शपथ ग्रहण कराया गया जिसमे जायसवाल समाज जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल और जिला महासचिव श्रषिकेश जायसवाल एवं जिला कोषाध्यक्ष राजू जायसवाल सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगणो ने शपथ लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि हम सभी लोग भाग्यशाली हैं कि अपने कुलदेवता का जन्मोत्सव समारोह मना रहे हैं, जायसवाल समाज को एकजुट होना होगा तभी हम सभी मजबूत होगें और जब मजबूत होगें तभी हम सभी को राजनैतिक भागीदारी मिलेगी। देवरिया मे जायसवाल समाज के लोग बहुत ही जागरूक और समाज के प्रति समर्पित है वर्तमान कमेटी की जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम है। इसी क्रम मे जायसवाल समाज के राष्ट्रीय महासचिव अटल गुप्ता ने कहा कि पूरे देश मे जायसवाल समाज बहुत ही मजबुत है बस कमी है तो केवल निस्वार्थ एकता की, सभी स्वजातीय भाई- बहन एक मजबूत एकता बनावें, जिसका लाभ पूरे समाज को मिलेगा। इसी क्रम मे अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और जायसवाल समाज देवरिया के संरक्षक श्री मंटू बाबू जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज के लोग अपने कुलदेवता का अनुसरण करें और समाज के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चले जिस दिन समाज मजबूत होगा उसी दिन सभी भाई- बहन स्वतः ही मजबुत हो जायेगे।
जायसवाल समाज का अपना एक गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। उक्त कार्यक्रम को अन्य वक्ता गणो ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे आकर्षक झाकियों ने सबका मन मोह लिया। साथ ही कार्यक्रम मे संस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य विविध कार्यक्रम भी संपन्न हुए। जायसवाल समाज के कुलदेवता के भव्य जन्मोत्सव समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्य रूप से जायसवाल समाज देवरिया के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार जायसवाल उर्फ राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल सहित जायसवाल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल, महिला सभा की जिलाध्यक्ष रमिता जायसवाल, महासचिव अंजना जायसवाल सहित सभी पदाधिकारीगण एवं जायसवाल समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।