बदलता स्वरूप श्रावस्ती। शासन के निर्देशानुसार प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत प्रदेश की नदियों में मत्स्य संरक्षण हेतु रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उक्त के अन्तर्गत जनपद श्रावस्ती को अंगुली आकार के 1.00 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं को नदियों में संचय का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिसके क्रम में आज अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि कमलेश मिश्रा की उपस्थिति में विकास खण्ड जमुनहा के अर्न्तगत ग्राम भेलागाव के पास स्थित बर्रोह पुल पर सम्पन्न किया गया, जिसमें 1 लाख मत्स्य अगुलिकायें संचित की गयी। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। जिले में मत्स्य उद्योग की अपार संभावनाएं और व्यापक क्षेत्र हैं, जिनका समुचित रूप से नियोजन करने से जिले मे मत्स्य व्यापार से संबंधित लोगों को लाभान्वित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना सहित शासन द्वारा मत्स्य से संबंधित संचालित योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करें और मत्स्य व्यापार एवं उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि लोग प्रेरित हो कर स्वरोजगार प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जमुनहा अहमद फरीद खान, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी एस0 पी0 सिंह, भाजपा पार्टी के पूर्व महामंत्री रणवीर सिंह, निषाद पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष जगदीश प्रसाद, मत्स्य निरीक्षक, एवं मछुआ समुदाय के व्यक्ति उपस्थित रहे।
