बदलता स्वरूप अयोध्या। भगवान श्री राम की जन्मस्थली अवध धाम में उत्तर प्रदेश विज्ञान मंच, लखनऊ द्वारा संचालित वृद्ध महिला आश्रम अयोध्या में स्थापित होने से निराश्रित असहाय वृद्ध महिलाओं को समुचित रूप से लाभ मिल रहा है। उत्तम प्रकार के भोजन की व्यवस्था वस्त्र की व्यवस्था की गई है। जिससे वहां की रहने वाली बुजुर्ग महिलाएं, अपने घर जैसा सहज महसूस करती है। वृद्धा आश्रम की अधीक्षिका श्रीमती मीना अवस्थी ने बताया हमारे केंद्र पर इस समय लगभग 40 वृद्ध महिलाएं रह रही हैं। सभी महिलाएं आश्रम के नियम, का पालन करते हुए आपस में सौहार्दपूर्वक खुशहाल रहकर जीवन यापन करते हुए अपने को धन्य महसूस कर रही है। धार्मिक नगरी अयोध्या में रहकर प्रभु के गुणगान करते हुए भक्ति भाव पूर्वक सभी महिलाएं अधीक्षिका महोदया की तारीफ करती नजर आई । वहां की कई बुजुर्ग महिलाओं ने हमारे संवाददाता को बताया हमको यहां पर घर से भी अच्छी सुविधा मैडम के द्वारा मिलता रहता है। दुनिया के सारे दुख दर्द भूल कर हमको यहां सुकून मिलता है।
अयोध्या धाम में निराश्रित एवं गरीब बेसहारा महिलाओं को मिल रहा है सहारा
बदलता स्वरूप अयोध्या। भगवान श्री राम की जन्मस्थली अवध धाम में उत्तर प्रदेश विज्ञान मंच, लखनऊ द्वारा संचालित वृद्ध महिला आश्रम अयोध्या में स्थापित होने से निराश्रित असहाय वृद्ध महिलाओं को समुचित रूप से लाभ मिल रहा है। उत्तम प्रकार के भोजन की व्यवस्था वस्त्र की व्यवस्था की गई है। जिससे वहां की रहने वाली…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





