बदलता स्वरूप देवरिया। आज सलेमपुर व्यापार मंडल के महामंत्री शिवजी के प्रकरण मे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल देवरिया के पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर निष्पक्ष कार्यवाही की मांग किया गया है। देवरिया के पुलिस अधीक्षक ने पूरी गंभीरता से पूरे मामले को सुना और सभी को यह आश्वासन दिया कि सलेमपुर के महामंत्री को फर्जी मुकदमे से निकाला जायेगा और दोषियो पर प्रभावी कार्रवाई की जायेगी। देवरिया के पुलिस अधीक्षक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल देवरिया के तरफ से सादर धन्यवाद दिया गया। उक्त जानकारी ऋषिकेश जायसवाल
जिला महासचिव उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल देवरिया ने दी।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal