बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 05 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को एक सप्ताह में निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि शिकायतो का निस्तारण कागज पर नही बल्कि धरातल पर दिखे यह सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करे नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रतिमाह जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जा रही है। इसलिए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी जन शिकायतों के निस्तारण में विशेष रूचि लेकर जनपद की रैंकिंग प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाए तथा एक सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए और शिकायतो के निस्तारण मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे ताकि फरियादियों को किसी प्रकार का समस्या न हो। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी मौके पर स्वयं जाकर निरीक्षण करें और स्पष्ट आख्या तैयार कर फोटोग्राफ सहित अपलोड करें। सभी अधिकारी कार्यालय में समस्त कार्यदिवसों में प्रातः 10 से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें। कोई भी विभाग डिफाल्टर की सूची में न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
शिकायतों के निस्तारण में समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें सम्बन्धित अधिकारीगण-जिलाधिकारी
बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 05 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





