बदलता स्वरूप बहराइच। 14 दिसम्बर 2023 को सुबह लगभग 03 बजे पार्थ सारथी रॉय, उप कमांडेंट के निर्देशन में चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत एक चार पहिया वाहन आते हुए दिखाई दिया जो नेपाल की तरफ जा रहा था। गश्ती टीम के द्वारा वाहन को रोका गया वाहन के चालक से पूछ ताछ किया गया पूछताछ के दौरान संभावित अभियुक्त अपना नाम आरिफ, उम्र -26 वर्ष, पिता सरीफ अहमद, ग्राम -दुर्गापुर,कलवारी, रुपैडिहा बहराइच बताया। गश्ती दल के द्वारा गहन पूछताछ किया गया चालक के द्वारा बताया गया कि वाहन में कपडे है,जो नेपाल में किसी अंजान व्यक्ति को देना है। सामान का बिल माँगा गया जो की उसके पास नहीं था। तत्पश्चात चालक बार बार माफ़ी मांगने लगा तथा बताया कि अधिक पैसे कमाने के लालच में इस सामान को अबैध तरीके से नेपाल ले कर जा रहा हूँ, बताया। गश्ती दल के द्वारा सामान की तलासी लिया गया तलाशी के दौरान कपडे का रोल के साथ एक महिंद्रा पिकप बरामद किया गया जिसकी बाज़ार में कीमत लगभग 7,87,050 आंकी गई हैं। पकडे गए अभियुक्त के साथ सामान एवं महिंद्रा पिकप को सर्वोच्च न्यायलय व मानव अधिकार के निर्देशो का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम ऑफिस बहराइच को सुपुर्द किया गया | गश्ती दल में शामिल एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक सामान्य समीर कुमार घोस, सहायक उप निरीक्षक सामान्य बलराम मंडल, मु.आरक्षी सामान्य रामसमुज यादव, मु.आरक्षी सामान्य बेदाबर्त दत्ता, आरक्षी सामान्य बिपिन मलिक मुख्य रूप से गश्ती दल में शमिल थे।
कार्यवाहक कमांडेंट पार्थ सारथी रॉय के द्वारा बताया गया कि हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से कर रहे। भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ते अवैध तस्करी की रोकथाम में हमारे जवानो के द्वारा सतत प्रयास जारी है। सीमावर्ती जनता से अपील की गई कि इस प्रकार के अवैध गतिविधियो को लगाम लगाने में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में सूचित करें ताकि सीमा पर हो रहे अवैध कारोबार को जड़ खत्म किया जा सके।