बदलता स्वरूप अयोध्या। जनपद के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के देवापुर गांव में राम विवाह उत्सव का फीता काटकर समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है। हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान श्रीराम सभी के है। अयोध्या के कण कण में भगवान श्रीराम समाए है। श्री यादव ने कहा कि भगवान श्री राम ने सभी को गले लगाया। निषाद राज , शबरी और जटायू सभी को उन्होंने अपनाया। इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम कहा जाता है। श्री यादव ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग भी दिया। कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य सोनू पहलवान ने श्री यादव का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। साथ ही समाजसेवी सुरेश यादव के सराहनीय सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने बताया कि गोसाईगंज क्षेत्र के देवापुर में राम विवाह उत्सव में आए सभी अतिथियों वा संभ्रांतजनों का स्वागत सम्मान किया गया। इसके साथ ही विराट भक्तो का भंडारे का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में त्रिभुवन प्रजापति, भानु यादव, जिला प्रभारी जाबिर खान, सोमई निषाद, नीरज विश्वकर्मा, मनीष कुमार, समाजसेवी संस्थान के जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव, राम सिंह, राम सूरत चौरसिया, अभिषेक सावंत तथा रामसेवक यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
भगवान श्रीराम के बताएं मार्गो पर चलने से होगा सभी का कल्याण-सुरेश यादव
बदलता स्वरूप अयोध्या। जनपद के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के देवापुर गांव में राम विवाह उत्सव का फीता काटकर समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है। हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





