मोदी और योगी के शासन में सनातन धर्म का स्वर्णिम काल-राजेश महाराज

बदलता स्वरूप अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज ने केंद्र प्रदेश व राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की देखरेख में सनातन धर्म का स्वर्णिम काल चल रहा है। हजारों वर्षों से राम मंदिर समाधान कराकर व भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य कर सनातन धर्म को गौरवान्वित किया है। अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज ने प्रेस प्रतिनिधि को बताया कि रामनगरी का कायाकल्प हो रहा है। रेलवे स्टेशन राम मंदिर श्री राम अस्पताल सड़क संयुक्त रुप से तेजी से विकास हो रहा है। इस रामनगरी में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक श्रद्धालु व राम भक्त यहां का नजारा देखकर गदगद हो रहे हैं। यहां पर्यटक का बढ़ावा मिल रहा है। हजारों बेरोजगार रोजी-रोटी से जुड़कर अपने भविष्य के साथ-साथ सरकार की भविष्य की कामना कर रहे हैं।