बदलता स्वरूप गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने समस्त कार्यालयाध्यक्ष व आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के आदेशानुसार माह दिसम्बर 2023 का वेतन जो 01 जनवरी 2024 को देय होगा, मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जाये। उन्होंने बताया कि मानव सम्पदा पोर्टल के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव द्वारा निर्गत निर्देश के क्रम में मानव सम्पदा पोर्टल एवं डीडीओ पोर्टल के डाटा के आधार पर वेतन आहरण हेतु निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि समस्त कार्यालयों के प्रत्येक कार्मिक का पूर्ण विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अध्याविधिक कर लिया जाये। मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रत्येक ऑफिस आईडी के सापेक्ष कोषागार कोड तथा आहरण एवं वितरण अधिकारी का डीडीओ कोड अंकित किया जाये। उन्होंने कहा कि सम्बंधित अधिकारियों द्वारा उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये ताकि माह दिसम्बर 2023 का वेतन जोकि 1 जनवरी 2024 को देय होगा, मानव सम्पदा पोर्टल एवं डीडीओ पोर्टल के समेकित एवं प्रमाणित डेटा के आधार पर आहारित किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों के निर्देश दिए कि अपने विभाग के समस्त कार्मिकों का डाटा पोर्टल पर फीड कर प्रमाण पत्र डीएसटीओ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी विभाग को मानव संपदा पोर्टल से संबंधित कोई जानकारी लेनी हो तो वह कोषागार से प्राप्त कर सकता है।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal