,

जिलाधिकारी ने दी जनपद वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने जनपद वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है, और सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि जिले जो विकास कार्य चल रहे है उसे आगे चल रहे है, उसे गति दी जायेगी और जनपद के चहुँमुखी विकास के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। सरकार की…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने जनपद वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है, और सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि जिले जो विकास कार्य चल रहे है उसे आगे चल रहे है, उसे गति दी जायेगी और जनपद के चहुँमुखी विकास के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाए से हर पात्र असहाय गरीबो तक पहुँचे इसके लिए निरन्तर मॉनिटरिंग कर पहुचायी जायेगी। उन्होंने कहा कि शांति एवं अमन चैन के वातावरण से ही विकास का चक्र निरन्तर बढता रहता है, इसलिए लोगों को गिले शिकवे भुला कर हमेशा शांति एवं विकास के लिए अपना सहयोग देना चाहिए।
नववर्ष के अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने भी सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।