बदलता स्वरूप गोंडा। थाना कौड़िया के उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खम्हरिया की तरफ से आर्यनगर कौड़िया रोड पर अवैध मादक पदार्थ लेकर एक व्यक्ति आ रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त अर्जुन मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 750 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal