कलश यात्रा पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
बदलता स्वरूप नवाबगंज, अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में भगवान श्री राम के नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा हेतु न्योता देने की निमित जनसंपर्क अभियान को गति देने हेतु अवध प्रांत अंतर्गत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थित श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या के तत्वाधान में पूजित अक्षत कलश यात्रा हनुमानगढ़ी रामलीला मैदान नवाबगंज में संपूर्ण क्षेत्र में कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें क्षेत्र के हजारों महिला राम भक्तों के साथ-साथ संघ परिवार व स्थानीय भाजपा पदाधिकारी गण यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान श्री राम के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा में क्षेत्र वासियों को आमंत्रित करने हेतु निकाली गई कलश यात्रा पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा नवाबगंज घंटाघर कटी चौराहा नंदिनी नगर के साथ-साथ अन्य जगहों से होते हुए हनुमानगढ़ी रामलीला मैदान पहुंची। कलश यात्रा को लेकर संघ के पदाधिकारी और उनके अनुसंगिक संगठनों ने पूरे क्षेत्र में द्वारा द्वारा जाकर संपर्क अभियान छेड़ने के साथ क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में व्यापारियों से संपर्क साधा। कलश यात्रा के माध्यम से जागरूक महिला शक्तियों ने भगवान श्री राम की नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण देने के साथ-साथ अच्छत देकर आमंत्रित किया। यह अभियान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। उक्त कलश यात्रा में प्रमुख रूप से विकल्प सिंह , कोमल सिंह , शशि कला , रितिक , शालू , अध्यक्ष सत्येंद्र , शिवानी सिंह , सचदेवा , शिवानी साहू , शशि कला सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
