महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। आप सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जेल से प्रत्येक शुक्रवार को उपवास कर रहे है और उनके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उत्तर प्रदेश के हर जिले में भारत माता की मूर्ति, प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उपवास रख रहे है। आज अयोध्या जनपद के महाराणा प्रताप वार्ड में आप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति के नेतृत्व में उपवास पर बैठे व गरीबो को इस कड़कड़ाती ठंड में कंबल वितरित किये।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता अपने सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा अवैध गिरफ्तारी के विरोध में लम्बे समय से आंदोलन चला रहे हैं। पहले कार्यकर्ता घर घर पर्चा बाँट कर लोगों को संजय सिंह की गिरफ़्तारी का सच बता चुके हैं। अनिल प्रजापति ने आगे बताया कि अपने नेता की अपील के बाद कार्यकर्ता हर जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एकजुट होकर और मोदी सरकार की बढ़ती तानाशाही और संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ भारत माता के समक्ष उपवास कर तानाशाही के खिलाफ लड़ने की शक्ति की कामना कर रहे है ।इस उपवास के साथ ही लोगों में देश के प्रति एकता और अखंडता स्थापित करने की भी कोशिश होगी। अनिल प्रजापति ने आगे बताया की हम अपने सांसद की रिहाई तक आंदोलन जारी रखेंगे और एक दिन सरकार को इस जुल्म के आगे सर झुकाना ही होगा. उन्होंने कहा की वर्ष 2024 के चुनाव में देश की जनता ने मोदी सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया हैं और उसे हराकर जनता इस सरकार को बदलेगी lइस उपवास व कंबल वितरण के मौके पर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के मोहम्मद इसराइल घोसी महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू पूर्व महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गायत्री मिश्रा जिला उपाध्यक्ष सूरज प्रधान सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यूके द्विवेदीआदि मौजूद रहे।
आप’ कार्यकर्त्ताओ ने उपवास रखते हुए गरीबो में वितरित किये कंबल-अनिल प्रजापति
महेन्द्र कुमार उपाध्यायबदलता स्वरूप अयोध्या। आप सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जेल से प्रत्येक शुक्रवार को उपवास कर रहे है और उनके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उत्तर प्रदेश के हर जिले में भारत माता की मूर्ति, प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उपवास रख रहे है। आज अयोध्या जनपद के महाराणा…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





