बदलता स्वरूप गोंडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत रायल पैराडाइज निकट-मुन्नन खाँ चौराहा, गोण्डा में तहसील सदर के समस्त विकास खण्ड एवं तहसील करनैलगंज के समस्त विकासखण्ड के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत विवाह कराया गया है। जिसमें 39 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इस्लामिक पद्धति द्वारा निकाह कराया गया व 579 जोड़ें को हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कराया गया।
उन्होंने बताया है कि मुख्य अतिथि द्वारा वैवाहिक जोड़ों को 10 हजार रूपये का सामान (डिनर सेट, साड़ी 02 सेट, पैन्ट – शर्ट का कपड़ा 01 सेट, ट्राली बैग, दीवाल घडी, प्रेशर कूकर, चांदी की पायल बिछिया) उपहार स्वरूप भेट करते हुए कहा कि धनाभाव के कारण अब किसी गरीब लड़की के हाथ पीले होने से नहीं बचेगें तथा 618 जोड़ों को सामूहिक विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाहोपरांत उनके खाते में 35 हजार की धनराशि सरकार द्वारा दी जाती है। सांसद गोण्डा कीर्ति वर्धन सिंह एवं विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी ने सभी जोड़ों को वैवाहिक जीवन की शुभ कामनायें देते हुए कहा कि यह योजना सरकार की बहुत अच्छी योजना है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। विवाहित जोडों एवं उनके साथ आये रिश्तेदारों के लिए स्वादिष्ट भोजन एवं मिठाई व जलपान भी कराया गया है। साथ में यह भी अवगत कराना है कि तहसील मनकापुर के समस्त विकासखण्डों का 27 जनवरी तथा तहसील तरबगंज के समस्त विकासखंडों का 29 जनवरी को नवाबगंज सामूहिक विवाह कार्यक्रम न्यू मैरिज हाल में कराया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र शेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सांसद गोण्डा एवं विधायक मेहनौन ने दिया खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद
बदलता स्वरूप गोंडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत रायल पैराडाइज निकट-मुन्नन खाँ चौराहा, गोण्डा में तहसील सदर के समस्त विकास खण्ड एवं तहसील करनैलगंज के समस्त विकासखण्ड के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत विवाह कराया गया है। जिसमें 39 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इस्लामिक पद्धति द्वारा निकाह कराया गया व 579 जोड़ें को…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





