,

लूट का आरोपी गिरफ्तार, 02 मोबाइल बरामद

बदलता स्वरूप गोण्डा। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा लूट करने के वांछित अभियुक्त इमरान पुत्र अब्दुल सलीम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। 30 जनवरी 2024 को…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोण्डा। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा लूट करने के वांछित अभियुक्त इमरान पुत्र अब्दुल सलीम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। 30 जनवरी 2024 को मीना क्लीनिक नियर सूरज होटल के पास एक महिला के साथ मोबाइल लूट की घटना घटित हुई थी। वादिनी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 पिन्टू कुमार यादव को सुपुर्द की गयी थी। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की मदद से प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त इमरान को महादेवा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।