बदलता स्वरूप कर्नलगंज, गोंडा। राजस्व व पुलिस विभाग के जिम्मेदारों की उदासीता के कारण नेत्र से दिव्यांग व्यक्ति के खाते की भूमि को गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहें हैं। अपनी भूमि बचाने के लिए वह अधिकारीयों का चक्कर लगाकर थक गया है। प्रकरण कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत गरस्म पाल्हापुर से जुडा है। यहां के निवासी पुत्तीलाल दोनों नेत्र से दिव्यांग हैं। पीड़ित पुत्तीलाल ने बताया की गांव के ही निवासी कुछ लोगों ने उसके पैतृक आवादी की भूमि को कब्जा कर लिया है। उसके बाद उसके नाम दर्ज कागजात खाते की भूमि को कब्जा करने लगे। जिस पर उसने एसडीएम कोर्ट पर हदबरारी का वाद प्रस्तुत किया। न्यायालय द्वारा पैमाइस करके पत्थर नसब कराने का आदेश पारित किया गया। मगर राजस्व कर्मियों ने आरोपियों से मिलीभगत करके बिना पैमाइस व पत्थर नसब कराये ही फर्जी रिपोर्ट लगाकर न्यायालय पर प्रस्तुत कर दिया है। अब वह न्याय के लिए थाना व तहसील का चक्कर लगा रहा है मगर उसकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया की प्रकरण संज्ञान में नहीं है। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया की मामला संज्ञान मे नहीं है फिर भी यदि ऐसा है तो कार्रवाई की जायेगी।
नेत्र दिव्यांग की जमीन जबरन कर रहे कब्जा
बदलता स्वरूप कर्नलगंज, गोंडा। राजस्व व पुलिस विभाग के जिम्मेदारों की उदासीता के कारण नेत्र से दिव्यांग व्यक्ति के खाते की भूमि को गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहें हैं। अपनी भूमि बचाने के लिए वह अधिकारीयों का चक्कर लगाकर थक गया है। प्रकरण कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत गरस्म पाल्हापुर से जुडा है।…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





