,

सी.ए.ए. कानून राष्ट्र के हित में – सतगुरु दलीप सिंह

महेन्द्र कुमार उपाध्यायबदलता स्वरूप अयोध्या। वर्तमान नामधारी मुखी सतगुरु दलीप सिंह के आदेश अनुसार नामधारी सिख: भाजपा द्वारा लाए गए नए कानून सी. ए. ए. का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं। यह कानून राष्ट्र हित में है तथा यह कानून हिंदू व सिखों के लिए लाभकारी है। इसलिए भी नामधारी सिख इस कानून का…

1 minute

Read Time

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। वर्तमान नामधारी मुखी सतगुरु दलीप सिंह के आदेश अनुसार नामधारी सिख: भाजपा द्वारा लाए गए नए कानून सी. ए. ए. का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं। यह कानून राष्ट्र हित में है तथा यह कानून हिंदू व सिखों के लिए लाभकारी है। इसलिए भी नामधारी सिख इस कानून का विशेष रूप से समर्थन करते हैं। सतगुरु दलीप सिंह जी के प्रैस सचिव तेजिंदर सिंह ने बताया कि इस कानून से किसी भारतीय की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। इस में तो नागरिकता देने का प्रावधान है। जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, संभव है उनको इसकी पूरी जानकारी ही ना हो नहीं तो इसमें विरोध करने वाली कोई बात ही नहीं है। हम नामधारी सिख सतगुरु राम सिंह जी की कृपा से राष्ट्रवादी है तथा राष्ट्रवादी भाजपा के, सभी राष्ट्रवादी कार्यों का खुलकर समर्थन करते हैं।