बदलता स्वरूप बस्ती। भारतीय जनता पार्टी में गुरुवार को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक व जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष बस्ती से अन्य दलों के नेताओ ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने बस्ती भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की रुधौली से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पुष्कर आदित्य सिंह, हर्रैया से पूर्व प्रत्याशी व सपा नेता विपिन शुक्ल, बसपा नेता व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, रुधौली ब्लाक प्रमुख अनूप चौधरी, नगर पंचायत रूधौली के पूर्व प्रत्याशी राजकुमार सोनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश चन्द्र सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानगणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि आज बहुत बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों में कार्य करने वाले नेता हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। भाजपा एक विचारधारा का समूह है। यह समूह ही हमारी ताकत है। आज हमारी राज्य और केंद्र में सरकार है। हमारी पार्टी बिना किसी भेदभाव के काम करती है। सरकार की नीतियां गरीब और उनके कल्याण के लिए समर्पित हैं। हमसे पहले की सरकारों ने लोगों के साथ भेदभाव किया। हमें आगे बढ़ना है। अगर हमें विकसित राष्ट्र बनना है तो सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ें।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार और बड़ी जीत हासिल करने की योजना बनी है। भाजपा ने इसका ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया है। भाजपा इस बार के लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर पिछले चुनाव के मुकाबले 10 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। इनके साथ ही शशांक कुमार सभासद, इस्माईल सभासद, प्रतीक सिंह सभासद, चन्द्रभान प्रधान, मनोज सिंह प्रधान, आशुतोष मिश्रा प्रधान, अभिषेक सिंह पूर्व प्रधान, रज्जाक प्रधान, पिन्टू पान्डेय, मनमोहन तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानगणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal