राष्ट्रीय महासचिव के अथक प्रयास से सड़क कार्य की अनुशंसा

बदलता स्वरूप गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के पैतृक गांव की सड़क विगत कई वर्षों से खराब होने के कारण उन्होंने विभागीय मंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को निरंतर संपर्क कर रखा था, जिससे उनके गांव की सड़क बनने के लिए प्रस्तावित हुई है। यह जानकारी श्री पाठक के निजी सचिव प्रतीक पाण्डेय ने देते हुए कहा कि हमारे साहब बजट वर्ष 2021 से लगातार नई सड़क बनाने का प्रयास कर रहे थे। जिसकी अनुशंसा प्रस्तावित हुई है, श्री पाण्डेय ने सारे प्रमाण हमारे संवाददाता को देते हुए कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहूंगा सांसद कीर्तनवर्धन सिंह एवं विधायक रमापति शास्त्री क्योंकि हाउस के सदस्य होने के नाते इनका सहयोग जरूरी था। श्री पाठक के गांव की सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील थी, जो की अन्य गांवों को भी जोड़ती है प्रतिदिन इस सड़क मार्ग से लगभग हजारों लोगों का आवागमन व गन्ना किसानों के लिए बहुत ही लाभदाई तथा यह मार्ग जिला होते हुए उतरौला राष्ट्रीय राजमार्ग व गढ़ी होते हुए गोंडा बस्ती संपर्क मार्ग को जोड़ता है। इस सड़क के अनुशंसा से क्षेत्र के नौजवानों किसने विद्यार्थियों में बहुत ही खुशी का माहौल है। श्री पाण्डेय ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय महासचिव निरंतर जनहित कार्य के लिए प्रार्थना करते रहते हैं जिसका परिणाम यह आज देखने को मिल रहा है, उन्होंने क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा विकास कार्यों पर कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी संगठन के जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष जिनके निरंतर संपर्क से यह कार्य संभव हो पाया है उनको धन्यवाद दिया गया।