देश में “आध्यात्मिक पाठशाला” की स्थापना हो – एम.अरविन्द, संस्थापक
बदलता स्वरूप खगड़िया। त्रिकालदर्शी संत देवराहा बाबा शिवनाथ दास जी महाराज से अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक एम. अरविन्द, साईं बी एड कॉलेज, रोहतास के निदेशक धनंजय कुमार सिंह तथा बख्तियारपुर के संजीव सिंह ने बाबा के खगड़िया से आरा के लिए प्रस्थान करते समय भेंट कर आशीर्वचन लिया। बाबा से आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बाबा शिवनाथ दास जी महाराज ने कहा आज लोगों पर विदेशी संस्कृति का भूत सवार हो गया है। धीरे धीरे भारतीय सभ्यता और संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। आज आवश्यकता है बच्चों को बचपन से ही आध्यात्मिक ज्ञान देने की। मौक़े पर अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक एम. अरविन्द ने कहा पूरे देश में “आध्यात्मिक पाठशाला” की स्थापना होनी चाहिए। इसके लिए समाज के सजग और सम्पन्न लोगों को आगे बढ़ कर अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्मिक केन्द्र से जुड़ कर भावी कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में आवश्यक सहयोग करनी चाहिए। आगे एम. अरविन्द ने कहा हमें पौराणिक कथाओं और संस्कृति को कदापि नहीं भूलनी चाहिए। बच्चों में उत्तम संस्कार देना निहायत जरूरी है।
बच्चों को बचपन से ही आध्यात्मिक ज्ञान दें – देवराहा बाबा शिवनाथ दास
देश में “आध्यात्मिक पाठशाला” की स्थापना हो – एम.अरविन्द, संस्थापकबदलता स्वरूप खगड़िया। त्रिकालदर्शी संत देवराहा बाबा शिवनाथ दास जी महाराज से अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक एम. अरविन्द, साईं बी एड कॉलेज, रोहतास के निदेशक धनंजय कुमार सिंह तथा बख्तियारपुर के संजीव सिंह ने बाबा के खगड़िया से आरा के लिए प्रस्थान करते समय भेंट…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





