बदलता स्वरूप गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोण्डा नगर इकाई द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एस सी पी एम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं को भी बढ़चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए उन्होंने कहा कि हम सब भारत मां के प्रहरी इस पर आंच न आने देंगे कुशल प्रबल नेतृत्व चुनेंगे इसका मान न जाने देंगे वर्तमान समय में उभरता हुआ भारत नई आशाओं के साथ आगे बढ़ रहा है चाहे वह ज्ञान , विज्ञान , अनुसंधान , तकनीकि प्रत्येक क्षेत्र में भारत अपने कदम आगे बढ़ा रहा है लोकतंत्र का यह पर्व भावी भारत की दिशा और दशा तय करेगा इसलिए मजबूत और सशक्त लोकतंत्र बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है। एस सी पी एम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पांडेय ने भी युवाओं को शत प्रतिशत मतदान करने तथा अन्य को भी प्रेरित करने का आव्हान किया। एबीवीपी के पूर्व प्रान्त अध्यक्ष डॉ. रंजन शर्मा ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है लोकतंत्र का यह पर्व पांच वर्ष के भावी भारत को गढ़ने का सुख प्रदान करेगा। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के नाते मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है तथा ग्राम चौपाल और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। एससीपीएम ग्रुप की प्रबंध निदेशक अल्का पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा, निदेशक अजिताभ दुबे, प्रसाशक धीरज पांडेय , जिला प्रमुख पवन शुक्ला, सुधांशु मिश्र,हरिओम शर्मा, कुलदीप तिवारी, मुकेश सोनी, संदीप , रानी तिवारी,अक्षिता त्रिपाठी, अंतरिक्ष , मनीष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मजबूत लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक – घनश्याम शाही
बदलता स्वरूप गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोण्डा नगर इकाई द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एस सी पी एम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





