बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना छपिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-130/2024, धारा 363, 376, 328 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ गाठी को चादनी चौक से पायरखास जाने वाली सड़क पर हरैया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 16.05.2024 को वादिनी द्वारा थाना छपिया में सूचना दी गयी कि प्रार्थीनी की नाबालिग लड़की को विपक्षी सुनील कुमार उर्फ गाठी पुत्र रामविलास निवासी मनीपुर ग्रान्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा द्वारा मेरी लड़की को अपने आटो में बैठाकर कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर पिला दिया तथा राम में उसके साथ दुराचार किया है। वादिनी की तहरीर पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 सुनील कुमार रावत को सुपुर्द की गयी। आज दिनांक 18.05.2024 को थाना छपिया पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ गाठी को चादनी चौक से पायरखास जाने वाली सड़क पर हरैया नहर पुलिय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
