, ,

चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार

कब्जे से 02 ड्रम चारकोल, 10,000 रू0 नगद व 01 टाटा सफारी गाड़ी बरामद बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-148/24, धारा 379,411 भादवि से शातिर चोर- विनय निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद ड्रम चारकोल, 10,000 रू0 नगद व 01 अदद टाटा सफारी गाड़ी बरामद किया…

1 minute

Read Time

कब्जे से 02 ड्रम चारकोल, 10,000 रू0 नगद व 01 टाटा सफारी गाड़ी बरामद

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-148/24, धारा 379,411 भादवि से शातिर चोर- विनय निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद ड्रम चारकोल, 10,000 रू0 नगद व 01 अदद टाटा सफारी गाड़ी बरामद किया गया। वादी संजीव कुमार तिवारी पुत्र अयोध्या प्रसाद तिवारी नि0 देवरदा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि मेरी रोड बनाने की साइड का काम साधुगंज चौराहा से पसियन पुरवा चंगेरी मार्ग पर चल रहा है। अज्ञात चोरो द्वारा 09 ड्रम तारकोल की चोरी की गयी है। वादी की तहरीर पर थाना उमरीबेमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें से दिनांक 22/23.04.2024 की रात्रि को थाना कर्नलगंज व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 03 चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमें में वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त विनय निषाद को सिसई मेेेेेठिया पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद ड्रम चारकोल, 10,000 रू0 नगद व 01 अदद टाटा सफारी गाड़ी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।