बदलता स्वरूप गोंडा। जनपद में 48 यूपी बटालियन एनसीसी गोंडा के अंतर्गत 22 मई से चल रहे अंतर्जनपदीय विद्यालयी प्रतियोगिताओं में एनसीसी कैडेटों का ड्रिल प्रतियोगिता, मानचित्र प्रतियोगिता के उपरांत आज 25 मई को बटालियन मुख्यालय पर सेना का मुख्य प्रशिक्षण बाधा प्रशिक्षण प्रतियोगिता संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में गोंडा जनपद से 25 विद्यालयों के कैडेटो ने प्रतिभाग किया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रणयोद्ध सिंह के अथक प्रयास से यह प्रतियोगिताएं जनपद स्तर पर पहली बार संपन्न हो रही है। आगामी होने वाली राष्ट्रीय स्तर पर थल सैनिक कैंप, दिल्ली में होने वाली परेड, फायरिंग प्रतियोगिताएं, अन्य रोमांचकारी प्रतियोगिताओं हेतु कैडेटो का चयन भी हो जाएगा। कर्नल सुनील कपूर सेना में अधिकारी चयन हेतु कई कैडेटों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। आज संपन्न हुए बाधा प्रशिक्षण में स्थानीय श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी के कैडेटो ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए कमान अधिकारी द्वारा कैडेटों सहित संस्था के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी मेजर राजेश द्विवेदी को ट्रॉफी प्रदान की गई। कैडेटों में सीनियर वर्ग बालक में आकाश शुक्ला ने प्रथम स्थान, विनोद वर्मा ने द्वितीय स्थान, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सुधा पांडे, द्वितीय स्थान प्रिया शुक्ला, जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान दीपक गुप्ता, द्वितीय स्थान विशाल यादव, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संजना एवं द्वितीय स्थान शिवांगी मौर्य ने प्राप्त किया। कर्नल सुनील कपूर ने कहा कि प्रतियोगिताओं से कैडेटों के अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं की पहचान होती है जिससे कि कैडेट अपना भविष्य निर्धारण कर सकते हैं। हम मार्गदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में बटालियन सूबेदार मेजर नीरज, लेफ्टिनेंट नरेंद्र मिश्रा, लेफ्टिनेंट हरेंद्र यादव, लेफ्टिनेंट दीपक श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ला, लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह, केयरटेकर अमित शुक्ला, पूर्णेन्दु मणि त्रिपाठी, मनीष यादव, वेद प्रकाश शुक्ला, मनोज वर्मा, सुधांशु श्रीवास्तव, लक्ष्मी, शैलू उपाध्याय सहित सेना के जवान उपस्थित रहे।
