,

शनिदेव जन्मोत्सव पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने किया प्रतिमा पर तेल अभिषेक, देश में अमन चैन और शान्ति हेतु

शनिदेव मन्दिर में हुई सुबह और शाम आरती, देर रात तक होता रहा प्रसाद वितरण खगड़िया। ज्येष्ठ अमावस्या पर भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया। एसडीओ रोड स्थित शनिदेव मन्दिर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह सात बजे बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने सर्व प्रथम…

1 minute

Read Time

शनिदेव मन्दिर में हुई सुबह और शाम आरती, देर रात तक होता रहा प्रसाद वितरण

खगड़िया। ज्येष्ठ अमावस्या पर भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया। एसडीओ रोड स्थित शनिदेव मन्दिर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह सात बजे बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने सर्व प्रथम भगवान शनिदेव की सुसज्जित प्रतिमा पर तेल का अभिषेक किया और भगवान से देश में अमन चैन और शान्ति के लिए आशीर्वाद मांगा। मन्दिर के पुजारी ने डॉ अरविन्द वर्मा को मंत्रोच्चारण के साथ तेल का अभिषेक कराया। शनिदेव भगवान के समक्ष सुबह की आरती भी गाई गई। सैकड़ों भक्तों, जिनमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल थीं सुबह से दोपहर तक तेल का अभिषेक किया। संध्या आरती गायन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया जो देर रात्रि तक जारी रही। मौक़े पर मन्दिर के पुजारी पंडित विनोद कुमार शर्मा ने कहा ज्येष्ठ अमावस्या को शनिदेव की प्रतिमा पर तेल का आभिषेक करने का बहुत बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान शनिदेव भक्तों की व्यथा शान्ति से सुनते हैं और भक्तों की मुराद पूरी करते हैं। खासकर जो व्यक्ति शनि की साढ़े साती से परेशान हैं उन्हें बहुत लाभ होता है। आगे पंडित विनोद कुमार शर्मा ने कहा शनि जयंती के दिन ही वट सावित्री पर्व भी मनाया गया और महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत रखीं। उन्होंने यह भी कहा नवग्रहों में से एक हैं शनिदेव, जिनकी पूजा करने का विधान शास्त्रों में वर्णित है।