महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास माेदी के शपथ ग्रहण समारोह में अयाेध्याधाम के प्रमुख संत मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, श्रीरामाश्रम पीठाधीश्वर महंत जयराम दास और हनुमानगढ़ी पुजारी राजू दास शामिल हुए। संताें ने नरेंद्र मोदी काे तीसरी बार पीएम बनने पर बहुत-बहुत साधुवाद दिया है। अयोध्याधाम के इन संताें काे शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था। जाे रविवार को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयाेध्या से सीधे नई दिल्ली पहुंचे। जहां यह लोग नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने। पीएम माेदी के शपथ ग्रहण समाराेह का साक्षी बनने के बाद, संताें ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा किया। कहा कि यह राष्ट्रवाद और सनातन की जीत है। इससे बड़ी जीत और कुछ हाे ही नही सकती है। हम सब सनातन धर्म के अनुयायी और राष्ट्रवादी हैं। इस माैके पर श्रीरामाश्रम पीठाधिपति महंत जयराम दास महाराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत राष्ट्र के प्रधानमंत्री के रूप शपथ ली है। देश में तीसरी बार सनातन धर्म की सरकार बनी है। इससे पूरे विश्व में सनातनियों का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। हम अपने आपकाे गाैरवांवित महसूस कर रहे हैं। चाराें ओर भारत देश की जय-जयकार हाे रही है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया के पटल पर छाया हुआ है। देश फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, जिसकी पटकथा पीएम माेदी ने लिख दी है। भारत विश्व गुरु अवश्य बनेगा। अब देश काे विश्व गुरु बनने से दुनिया की कोई भी ताकत नही राेक सकती है।
माेदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए महंत जयराम दास
महेन्द्र कुमार उपाध्यायबदलता स्वरूप अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास माेदी के शपथ ग्रहण समारोह में अयाेध्याधाम के प्रमुख संत मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, श्रीरामाश्रम पीठाधीश्वर महंत जयराम दास और हनुमानगढ़ी पुजारी राजू दास शामिल हुए। संताें ने नरेंद्र मोदी काे तीसरी बार पीएम बनने पर बहुत-बहुत साधुवाद दिया है। अयोध्याधाम के इन संताें…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





