, ,

थाना परसपुर अंतर्गत दहेज मृत्यु का आरोपी गिरफ्तार-

**बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना परसपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-148/24, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू पासवान को ग्राम पुरैना से गिरफ्तार कर लिया गया। वादिनी रेनू पत्नी राजित राम पासवान ग्राम जसकरन पुरवा सैलोनी डीहा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री…

1 minute

Read Time

**बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना परसपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-148/24, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू पासवान को ग्राम पुरैना से गिरफ्तार कर लिया गया। वादिनी रेनू पत्नी राजित राम पासवान ग्राम जसकरन पुरवा सैलोनी डीहा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री की शादी 03 वर्ष पूर्व ग्राम पुरैना थाना परसपुर के रहने वाले सोनू पासवान के साथ की गयी थी। उनकी पुत्री को सोनू पासवान द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया गया है। प्राप्त तहरीर की आधार पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए अभियुक्त सोनू पासवान को आज थाना परसपुर पुलिस द्वारा ग्राम पुरैना से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।