रेलवे श्रमिक संघ द्वारा की गई टोकन मीटिंग

बदलता स्वरूप गोण्डा। आज पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ गोंडा के इंजीनियरिंग शाखा द्वारा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल की अध्यक्षता में सीनियर सेक्शन इंजीनियर पी वे गोंडा कार्यालय में टोकन मीटिंग किया गया। जिसमें सहायक महामंत्री सुनील विश्वकर्मा द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं जैसे पी डब्ल्यू आई द्वारा चार्जशीट की भरमार, पी डब्ल्यू आई कार्यालय में वाटर कूलर न होने की समस्या पर विरोध व्यक्त किया वही संघ के लखनऊ मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि शीघ्र ही भारतीय मजदूर संघ द्वारा आठवां वेतन आयोग, पुरानी पेंशन की बहाली सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर जन आंदोलन करने वाला है। वहीं भारतीय मजदूर संघ जिला ईकाई गोंडा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभानदत्त दुबे द्वारा सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ का समर्थन करने को कहा। उपरोक्त कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई गोंडा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभान दत्तू दुबे सहायक मंत्री शोभाराम वर्मा पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के सहायक महामंत्री सुनील विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल लोको शाखा मंत्री ऋग प्रसाद सहायक मंत्री कन्हैया कुमार मिश्रा व अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।