,

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

बदलता स्वरूप गोण्डा। आज जनपद गोंडा पुलिस से 08 पुलिस कर्मी अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल व फूल-माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदा किया गया।…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोण्डा। आज जनपद गोंडा पुलिस से 08 पुलिस कर्मी अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल व फूल-माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदा किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों से सेवानिवृत्त होने पर उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये योगदान की सराहना की गयी एवं सेवानिवृत्ति उपरांत भी पुलिस विभाग का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गई तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक राकेश कुमार सिंह एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारीजन मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण-

01- निरीक्षक गोपनीय अरुण बाला कंचन,
02- उ0नि0ना0पु0 रामसुमेर पाण्डेय,
03- उ0नि0ना0पु0 अनिल कुमार सिंह,
04- उ0नि0ना0पु0 बीरबल,
05- मु0आ0ना0पु0 चंद्रभान,
06- मु0आ0ना0पु0 भुल्लर प्रसाद यादव,
07- अनुचर परमेश्वर प्रसाद,
08- अनुचर ब्रम्हा प्रसाद पांडेय